HomeCRIME NEWSहापुड़: ट्यूबवेल के हौद में पड़ा मिला युवक का शव

हापुड़: ट्यूबवेल के हौद में पड़ा मिला युवक का शव

-

– शराब के नशे में गिरने की आशंका


हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भड़ंगपुर के जंगल स्थित एक नलकूप की हौद में युवक शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब का आदी था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव तौली का संजय सिंह अपने परिवार व पुत्र विकास (25) के साथ पिछले करीब 12 वर्षों से अपनी ससुराल गांव भड़गंपुर में रह रहा है। देर शाम विकास घर से किसी को बिना बताए चला गया था। कुछ ग्रामीणों ने उसे सूचना दी कि विकास का शव उसके खेत पर लगे नलकूप की हौद में पड़ा है। मामले की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचा और विकास के परिजन को सूचना दी।

शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हौद से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। अंदेशा है अत्यधिक शराब का सेवन कर वह हौद में गिर गया और मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts