HomeAccident Newsहापुड़: टाइल से लदा ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा

हापुड़: टाइल से लदा ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा

-

– पूरी रोड पर बिखरे टाइल्स, चालक और परिचालक सुरक्षित।

हापुड़। शुक्रवार तड़के कोतवाली देहात क्षेत्र के तातारपुर गुरुकुल के सामने हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा टाइल्स से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस घटना में ट्रक चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक ट्रक टाइल्स लेकर दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही ये ट्रक हापुड़ में ततारपुर बाईपास पर पहुंचा तो उस समय ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई। नियंत्रण खोने के बाद ट्रक सड़क की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक में सवार चालक बृजमोहन मीण और परिचालक जगबीर सिंह को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सुरक्षित बताया गया। हादसे के बावजूद हाईवे पर यातायात सुचारु रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने की व्यवस्था की।

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts