HomeCRIME NEWSजिम ट्रेनर ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

जिम ट्रेनर ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर थाना क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे के सामने एक होटल में जिम संचालक ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी, सदर बाजार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र स्थित एक जिम में वर्कआउट के लिए जाया करती थी। उसके संचालक ने नयी-नयी एक्सरसाइज सिखाने के नाम पर उसको गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप था कि जब वह आरोपी का विरोध करती तो संचालक उसके वर्कआउट का ही एक पार्ट बताकर पल्ला झाड़ लेता था, पीड़िता ने बताया कि जिम संचालक को वह सिखाने वाले गुरु की नजर से ही देखा करती थी। बाद में जिन संचालक में उसको डराना धमकाना शुरू कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि धमकी देकर ही जिम संचालक उसको रोडवेज के सामने एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

इंस्पेक्टर सदर बाजार शशांक द्विवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वह फरार है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts