Homeउत्तर प्रदेशMeerutसोने के बदले पीतल देकर ठगे ढाई लाख रुपये

सोने के बदले पीतल देकर ठगे ढाई लाख रुपये

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। थाना टीपीनगर क्षेत्र की एक महिला ने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र देते हुए ढाई लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत की है। महिला ने इसके साक्ष्य में सीसीटीवी फुटेज भी एसपी क्राइम को उपलब्ध कराए हैं।

पुष्पविहार, बागपत रोड निवासी दयावती पत्नि दिनेश कुमार ने बताया कि उसने अपने घर पर एक छोटी से परचून की दुकान खोल रखी है। 27 अप्रैल को सुबह दो लड़के दुकान पर आए और गुटखा मांगा। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए कहा कि उनकी बहन की शादी होनी है। जिसके लिए पैसों की जरूरत है। युवकों ने उसे एक सोनी की सेन की कड़ी दिखाते हुए कहा कि आप इसे चेक करा लें।

 

जब वो कड़ी चैक कराई तो सोने की निकली। इस पर उन्होंने कहा कि इस पूरी चेन को बेचना है। इसके लिए उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये मांगे, लेकिन मैने ढाई लाख रुपये में गहने खरीदने की बात कही। इसके बाद फोन नंबर लेकर चले गए और घर जाकर एक महिला से बात कराई। महिला से बात करने के बाद वह अपने पति के साथ पैसे लेकर रिठानी रोड पीर के पास 30 अप्रेल को पहुंचे और एक दुकान पर उनसे मुलाकात की। उन्होने एक थैली दी, जिसमे पीली धातू की लड़ी जेसी माला थी। हमने उन्हे 2.50,000/-रुपए दे दिये और थैली लेकर चले आए। घर आकर जब हमने थेली खोलकर देखा, तो पता चला कि उन लोगों ने ठग लिया है। इसके बाद से उन सबका कुछ पता नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts