Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुलिस ने ली कर्तव्यों के पालन की शपथ

पुलिस ने ली कर्तव्यों के पालन की शपथ

-

संविधान दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम, एसएसपी सहित सभी अधिकारी रहे मौजूद


शारदा रिपोर्टर मेरठ। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मेरठ पुलिस ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन कर संवैधानिक आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ ली। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने रिजर्व पुलिस लाइन में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया।

उन्होंने सभी को संविधान में निहित मूल कर्तव्यों का पालन करने, संवैधानिक आदर्शों एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने तथा देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ दिलाई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रस्तावना का पाठन किया और संवैधानिक आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प दिलाया।

वहीं, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने भी पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शपथ दिलाई। संविधान दिवस पर जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कानून के शासन और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts