HomeTrendingGold Price: सोने की कीमतों में हल्की बढ़त; चलिए जानते हैं देश...

Gold Price: सोने की कीमतों में हल्की बढ़त; चलिए जानते हैं देश भर में सोने का दाम कितना है

-

  • जानें आज 13 मई 2025 को क्या है आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स।

नई दिल्ली। 13 मई 2025 को सोने के भाव में हल्की बढ़त आई है। सोने के दाम में लगभग 70 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। सोने की मांग सबसे ज्यादा शादी के सीजन या उत्सव के समय होती है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार के दिन देश भर में सोने का दाम कितना है। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी जानेंगे

आज 13 मई यानी मंगलवार के दिन सोने के भाव में हल्की बढ़त आई है। एमसीएक्स में सोने के दाम में हल्की बढ़त या ना के बराबर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल यानी 12 मई सोमवार के दिन सोने के भाव में भारी गिरावट आई थी। 12 मई को 10 ग्राम सोने का दाम 3000 रुपये से भी ज्यादा गिरा था। हालांकि आज इसमें हल्की बढ़ोतरी आई है।

आज क्या है 24 कैरेट सोने का दाम

अभी खबर लिखते समय सुबह 9.16 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने का भाव 92,885 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं अब तक सोने ने 92,877 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 92,970 रुपये पहुंचकर सोने के दाम ने अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आज यानी 13 मई के दिन सोने के दाम में ना के बराबर बढ़त है। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके दाम में ज्यादा बढ़ोतरी आने से पहले खरीद लें।

Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?

एमसीएक्स में आज 13 मई के दिन चांदी का भाव 95,965 प्रति किलो चल रहा है। इसके दाम में भी आज 1005 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई है, जो 1.05 फीसदी है। चांदी ने अब तक 95,965 प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 96,349 पहुंचकर चांदी ने अपना अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

इस डिजिटल दुनिया में आज आप गोल्ड ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प है। ये एक तरह का कमोडिटी फंड है। इसमें निवेश करने के लिए आपको ब्रोकरेज ऐप का सहारा लेना पड़ता है। ये शेयर्स की तरह की काम करता है। ईटीएफ के तहत यूनिट्स की खरीदारी होती है। इसमें एक यूनिट एक ग्राम के बराबर होता है।

इस तरह से आप बिना फिजिकल गोल्ड लिए सस्ते में सोना खरीद पाते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts