नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे तक सोने की कीमतों में करीब 6,188 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं चांदी के भाव में पांच फीसदी की तेजी के साथ 13,485 रुपये का उछाल आया। ऐसे में अब सोने का ताजा भाव 1,59,997 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,81,500 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

बुलियन की दरों के मुताबिक कारोबारी सत्र की शुरूआत में बाजार खुलते समय चांदी की दर में 11700 प्रतिकिलो का उछाल देखा गया। इसी समय सोना करीब 4700 महंगा हुआ। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरार्फा बाजार की दरों में तेजी से बदलाव भी संभव है।
अखिल भारतीय सरार्फा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत 24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई थी। वहीं सोना 5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर 1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।


