Homeदेशमणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद

मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद

-

इम्फाल। युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम होंगे। मंगलवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और आज शाम वो मणिपुर राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नेमचा किपगेन और लोसी दिखाओ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही गोविंद दास को राज्य का गृह मंत्री बनाया जाएगा।

 

 

बात करें खेमचंद की तो वो मेतई सुमदाय से आते हैं। सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के साथ ही वो इंजीनियर रहे हैं। 62 साल से खेमचंद सिंह बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री थे। उनका सियासी रसूख इस बात से समझा जा सकता है कि वो 2022 में सीएम पद के दावेदार थे। खेमचंद संघ के करीबी माने जाते हैं। मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रपति शासन को हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी ने मणिपुर विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को आब्जर्वर नियुक्त किया था। इसके लिए बीजेपी विधायक दल की कल दिल्ली में बैठक हुई।

बीजेपी मुख्यालय में हुई इस बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। इस मौके पर तरुण चुग और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दीं। खेमचंद के चुनाव के बाद अब आज नई सरकार का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री की रेस में गोविंद दास और टी विश्वजीत सिंह सबसे आगे थे। गोविंद दास 7 बार के विधायक हैं। उन्हें बिरेन सिंह का समर्थन भी है। बता दें कि पहले विधायकों की बैठक इंफाल में होनी थी लेकिन कुकी समुदाय के पार्टी से जुड़े विधायक दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करना चाहते थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts