HomeCRIME NEWSCrime News Meerut: सैलून संचालक का शव जंगल में चारपाई पर मिला,...

Crime News Meerut: सैलून संचालक का शव जंगल में चारपाई पर मिला, किठौर थाना क्षेत्र के नंगली गांव की घटना

-

–  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जंगल में शनिवार सुबह एक सैलून संचालक का शव चारपाई पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शुक्रवार दोपहर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

 

 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से डंडा और चप्पल मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होने की बात कही है।

यह मामला किठौर थाना क्षेत्र के गांव नंगली के जंगल का है। यहां पर शनिवार सुबह एक सैलून संचालक का शव चारपाई पर मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बिट्टू के रूप में हुई है, जो गांव में ही सैलून चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार बिट्टू शुक्रवार दोपहर जंगल की ओर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने एक चारपाई पर बिट्टू का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत गांव और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही किठौर थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके के पास एक डंडा और मृतक की चप्पल भी बरामद हुई है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि बिट्टू की साजिश के तहत हत्या की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नंगली में ट्यूबवेल पर युवक का शव मिला। मृतक बिट्टू की पहचान हुई, शरीर पर चोट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts