नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई है।

इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए काफी देर तक चर्चा करते नजर आए। अब इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में दोनों नेता आपस में बातचीत करते नजर आए, इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उनके आस-पास मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें महिलाओं और पिछड़े तबकों के अधिकारों की वकालत करने वाले एक पायनियर के तौर पर पहचाना।
पीएम मोदी ने पर लिखा महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर, एक दूरदर्शी समाज सुधारक को श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित कर दिया। वे महिलाओं और पिछड़े तबकों के अधिकारों की वकालत करने में भी एक पायनियर थे। उनकी कोशिशों से शिक्षा सशक्तिकरण का एक शक्तिशाली जरिया बन गई। इस साल हम उनकी 200वीं जयंती के जश्न की शुरूआत कर रहे हैं। उनके विचार समाज की तरक्की की कोशिश में सभी को रास्ता दिखाते रहें।


