Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में काली नदी के नाले में मिला ई-रिक्शा चालक का शव,...

मेरठ में काली नदी के नाले में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

-

– संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित काजीपुर गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब काजीपुर पुल के नजदीक काली नदी के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वहां से गुजर रहे लोगों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहले पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया।

कुछ समय बाद मृतक की पहचान जोहरी उर्फ टिन्नी (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई। वह मूल रूप से भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली गांव का निवासी था और फिलहाल मेडिकल थाना क्षेत्र के अशोक विहार में रह रहा था। मृतक पेशे से ई-रिक्शा चालक बताया जा रहा है।

 

 

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जिसे देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts