HomeGhaziabadगाजियाबाद: शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान 'दो गज पीछे'

गाजियाबाद: शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान ‘दो गज पीछे’

-

– पुलिस कमिश्नर ने हर थाना प्रभारी और एसीपी की जिम्मेदायरी तय की।

गाजियाबाद। शहर में अतिक्रमण को लेकर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जहां सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस “दो गज पीछे” नाम से अभियान चला रही है। यह अभियान सुबह से लेकर रात्रि 9 बजे तक चलाया जा रहा है। इसमें ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल डीसीपी के अलावा सभी एसीपी और थाना प्रभारी हैं। जिसमें पुलिस कमिश्नर ने कोतवाली और नंदग्राम थाने के एसएचओ को कड़ी फटकार लगाई है।

 

 

लोनी और ट्रांस हिंडन जोन में अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में ‘दो गज पीछे’ अभियान चलाया गया। अंकुर बिहार पुलिस ने अलग अलग टीमों के बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर जाकर दुकानदारों तथा अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया। उन्हें समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से ट्रैफिक बाधित होता है और आने जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। जो अवैध तरह से सड़क पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं उनके ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किए जा रहे हैं।

एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने यातायात व्यवस्था के के लिए अलग अलग प्वाइंटों पर ड्यूटी चैक की। रात में भी ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी खत्म होने के समय 10 बजे के बाद वह फील्ड में उतरे। इस पर पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि सुबह और शाम के समय ड्यूटी में लापरवाही मिलने वालों पर कार्रवाई की जाए। रात में पुलिस की ड्यूटी के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट, टॉर्च, वायरलेस सेट हर हाल में साथ रखने के निर्देश दिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts