Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में गैस डिलीवरी कर्मी की संदिग्ध हालात में...

मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में गैस डिलीवरी कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

-

– बाथरूम से मिला शव।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की शिवकुंज कॉलोनी में एक गैस डिलीवरी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके किराए के मकान के बाथरूम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

 

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रामपाल निवासी उन्नाव के रूप में हुई है। पवन पिछले काफी समय से मेरठ में रहकर एक गैस एजेंसी में काम कर रहा था और सिलेंडरों की होम डिलीवरी करता था। वह भोला रोड स्थित शिवकुंज कॉलोनी में किराए के मकान में अकेला रहता था।

बताया गया कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने और पवन के बाहर न आने पर आसपास के लोगों को चिंता हुई। पड़ोसियों ने जब उसकी तलाश की तो वह बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से शराब के पाउच बरामद हुए हैं। शुरुआती पड़ताल में माना जा रहा है कि पवन ने शराब का सेवन किया था। आशंका है कि नहाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाथरूम में गिर पड़ा। गिरने से गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन मेरठ पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कॉलोनी के लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है।

टीपीनगर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, ताकि घटना की सही वजह सामने लाई जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts