HomeCRIME NEWSचार बदमाशों ने की होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या

चार बदमाशों ने की होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या

-

–  घर जाते हुए होटल के बाहर घेरकर मारी चार गोली, बीयर लेने के बहाने पहुंचे थे बदमाश

गाजीपुर। मशहूर बिंदु होटल के मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने होटल गेट पर ही घेरकर चार गोलियां मार दीं। दो गोली सीने में तीसरी दाएं हाथ में और चौथी कमर के नीचे लगी।

बदमाशों ने गार्ड को भी मारने के लिए दौड़ाया। वह भागकर होटल के अंदर चला गया और गेट बंद कर लिया। गार्ड ने होटल मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही होटल मालिक परिजनों के साथ पहुंचे। गेट पर बेटा लहूलुहान हालत में पड़ा था।

परिजन उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद में स्थित बिंदु होटल का है।
गाजीपुर का फेमस होटल बिंदु के मालिक आलोक राय और अरविंद राय दोनों भाई हैं। आलोक राय के दो बेटे विनीत राय (29) और आदेश राय (27) हैं। विनीत ही होटल चलाता है। विनीत की शादी पिछले साल 18 मई को हुई थी। उसकी दो महीने की एक बेटी है।

शुक्रवार को विनीत होटल में ही था। रात के करीब 11 बजे वह होटल में ही खाना पीना खाकर घर लौटने के लिए निकल रहा था। फिर उसे कुछ काम याद आ गया। वहीं, होटल के गेट पर दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे। उन्होंने गेट पर खड़े गार्ड शंभू से पूछा- बीयर मिलेगी? शंभू ने कहा हां मिलेगी। इसके बाद बाइक सवारों ने उससे 16 बीयर मांगी तो शंभू ने पहले पैसे मांग लिए। इसपर बाइक सवारों ने कहा कि आॅनलाइन पेमेंट करेंगे।

शंभू होटल के अंदर जाता है और मैनेजर का फोन लेकर आता है। क्यूआर कोड दिखाता है और पेमेंट करने के लिए कहता है तो बाइक सवार कहते हैं कि 16 की जगह 8 ही दे दो। इसके बाद गार्ड बोलता है कि अब एक्स्ट्रा पैसे लगेंगे। इसपर गार्ड शंभू और बाइक सवारों के बीच बातचीत चल ही रही होती है कि विनीत होटल के बाहर निकलता है।

विनीत अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ता है, इतनी देर में बाइक सवार बदमाशों ने दो पिस्टल से विनीत पर फायरिंग शुरू कर दी। चार गोली विनीत को लगती है, दो गोली सीने में तीसरी दाएं हाथ में और चौथी कमर के नीचे लगी। बाइक सवारों ने गार्ड को भी मारने के लिए फायर किए तो वह भागकर होटल के अंदर चला गया।

गार्ड शंभू ने अंदर जाकर विनीत के पिता आलोक को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही आलोक राय अपने भाई अरविंद और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा गेट पर ही उनका बेटा विनीत लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसे लेकर मेडकल कॉलेज जाते हैं, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना स्थल होटल पहुंची। वहां निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए। घटना की सूचना पर एडीजी पियूष मोर्डिया भी मौके पर पहुंचे और विनीत के परिजनों से मिले।
विनीत के पिता ने एडीजी पियूष मोर्डिया से कहा कि मेरे बेटे की हत्या शंकर पांडेय नाम के आदमी ने की है। कहा कि पहले भी दो बार वह हमारे होटल पर हमला करा चुका था, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस कार्रवाई करती तो आज मेरा बेटा जिंदा होता।

कौन है शंकर पांडेय

शंकर पांडेय कटरा गैंग का मुखिया है। कटरा गैंग का एक व्हाट्सएप ग्रुप चलता है। इसके कई सदस्य हैं। जब किसी घटना को अंजाम देना होता है तो ग्रुप में मैसेज आता है। इसके बाद बदमाश आते हैं घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts