HomeTrendingकारोबारी से 12 लाख का फ्रॉड, मुकदमा दर्ज

कारोबारी से 12 लाख का फ्रॉड, मुकदमा दर्ज

-

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया था


नोएडा। आॅनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक कारोबारी से 12 लाख रुपए की ठगी कर ली। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया। मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सेक्टर-137 निवासी सुलभ गांधी ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उनसे कुछ लोगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को शेयर बाजार से जुड़ा बताते हुए आॅनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों पर विश्वास कर सुलभ ने एक ब्रोकर डिमैट अकाउंट खुलवाया और निवेश शुरू कर दिया।

पीड़ित के अनुसार शुरूआत में उन्हें लाभ का भरोसा दिया गया, लेकिन खाते में लगातार नुकसान दिखाया जाता रहा। हर बार आरोपियों ने बाजार में उतार-चढ़ाव का हवाला देते हुए और पैसा निवेश करने की सलाह दी। उनका कहना था कि अतिरिक्त निवेश करने पर भविष्य में बड़ा मुनाफा मिलेगा।

आरोप है कि निवेश सीमा बढ़ाने, होल्डिंग चार्ज और नुकसान की भरपाई जैसे अलग-अलग कारण बताकर उनसे बार-बार रकम जमा कराई गई। इस तरह सुलभ ने करीब 12 लाख रुपए निवेश कर दिए।

इसके बावजूद उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। जब उन्हें ठगी का शक हुआ और उन्होंने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में न तो पैसा लौटाया गया और न ही उनकी बात का कोई जवाब दिया गया।

पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts