Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

Meerut: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय बुढ़ाना गेट में मनाई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने एवं संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने किया।

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राजीव गांधी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि, राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें 18 वर्ष का मताधिकार, सूचना क्रांति और कंप्यूटर का भारत में प्रवेश शामिल है। पंचायती राज व्यवस्था को भी मजबूत किया गया।

अवनीश काजला ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आईटी सेक्टर को बढ़ावा दिया। विकसित भारत की परिकल्पना भी उन्हीं की देन है।

इस दौरान वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, रंजन शर्मा, हरीश त्यागी, राकेश मिश्रा, डॉ. संजीव अग्रवाल, अकबर खान, केडी शर्मा, इरशाद अंसारी, हाजी इशरत, नईम राणा, चौधरी मेहरुद्दीन, विनोद कुमार शर्मा रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts