Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: खाद्य विभाग ने मारा रोला एनर्जी ड्रिंक पर छापा

Meerut: खाद्य विभाग ने मारा रोला एनर्जी ड्रिंक पर छापा

-

  • मैन्युफैक्चरिंग डेट से पहले बाजार में की जा रही थी एनर्जी ड्रिंक की बिक्री।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आशियाना कॉलोनी स्थित रोलर ट्रेंड के गोदाम पर फूड विभाग ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। विभाग को सूचना मिली थी कि यहां रोला एनर्जी ड्रिंक की बिक्री हो रही है। जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। एनर्जी ड्रिंक पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट 28 जून 2025 अंकित थी, लेकिन यह पेय 26 जून 2025 को ही बाजार में उपलब्ध था। यानी उत्पाद को बनने की तारीख से पहले ही बेचा जा रहा था।

जो पूरी तरह नियम विरुद्ध ही नहीं बल्कि अपराध है। ऐसे में साफ है कि रोला कंपनी फर्जी मैन्यूफैक्चरिंग डेट डालकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है।

फूड विभाग की टीम को रात में सूचना मिली थी कि आशियाना कॉलोनी के पुराना कमेला स्थित गोदाम में यह एनर्जी ड्रिंक बेची जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने छापेमारी की और मौके से एनर्जी ड्रिंक के सैंपल लिए।

फूड विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कंपनी जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। विभाग कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts