Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज में ट्रेन से कटकर पांच युवकों की मौत

प्रयागराज में ट्रेन से कटकर पांच युवकों की मौत

-

– 30 मीटर तक बिखर गई लाशें, पुलिसवालों को लोथड़े बटोरने पड़े, तीन मृतकों की पहचान।

प्रयागराज। बुधवार रात ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें सिर्फ दो की शिनाख्त हो सकी है। बाकी के लिए प्रयास जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर पचदेवरा हाल्ट है। यहां एक व्यक्ति चलती कालका एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। पहियों के नीचे आने से वह कट गया और उनकी जान चली गई।

 

प्रयागराज

 

इस हादसे के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर कालका एक्सप्रेस को रोक दिया। ट्रेन में बैठे कुछ यात्री नीचे उतर आए। तभी दूसरी दिशा से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई। जिसकी चपेट में आने से 4 और लोग कट गए। कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि यात्रियों के शरीर टुकड़ों में कट गए थे। 30 मीटर तक रेलवे लाइन पर खून ही खून था। पुलिसकर्मियों ने टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी आकाश (19) बुधवार को कालका एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा था। वह रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने जा रहा था। आकाश के साथ कोलकाता निवासी अजय, पुत्र मुन्ना पासी समेत अन्य लोग भी यात्रा कर रहे थे।

पचदेवरा के पास चलती ट्रेन से बलिराम (36) नाम का एक व्यक्ति गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह बिहार के सिवान जिले के भारत भगत का रहने वाला था। घटना के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। ट्रेन रुकने पर कई यात्री नीचे उतर गए और पास की रेलवे लाइन पर चले गए।

इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे मिजार्पुर की ओर से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई। ट्रैक पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रेन की चपेट में आने से आकाश, सुनील समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी सुनील कुमार सिंह, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

ट्रैक पर चारों तरफ मांस के लोथड़े बिखर गए

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन को आते देख शोर मचाया, लेकिन ट्रैक पर खड़े लोग भाग नहीं पाए और ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद ट्रैक पर चारों तरफ मांस के लोथड़े बिखर गए।

पचदेवरा गांव के रहने वाले गिरधारी मिश्रा ने बताया कि ट्रेन काफी देर से खड़ी थी। अचानक भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोगों ने आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि रेलवे ट्रैक पर चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। लाशें कई टुकड़ों में ट्रैक पर बिखरी थीं। कुछ ही देर बाद जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने बीन-बीन कर शवों के टुकड़े उठाए

ट्रेन के यात्रियों ने पुलिस को बताया कि दूसरे ट्रैक पर ट्रेन लगातार हॉर्न दे रही थी। इसे देखकर कई यात्रियों ने शोर भी मचाया। लेकिन जब तक ट्रैक पर मौजूद चारों लोग हट पाते, वे ट्रेन की चपेट में आ गए। इसके बाद पुलिस ने ग्लव्स पहनकर शवों के टुकड़े उठाए।

45 मिनट तक रुकी रही कालका एक्सप्रेस

एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कालका एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक रुकी रही, इसके बाद उसे रवाना कर दिया गया। वहीं, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 15 से 20 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुरी से गाजियाबाद जा रही थी, जबकि कालका मेल कालका से कोलकाता की ओर जा रही थी। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अप लाइन पर थी और कालका मेल डाउन लाइन पर खड़ी थी।

यह एक दर्दनाक हादसा है। सबसे पहले कालका एक्सप्रेस से एक व्यक्ति कट गया, जिसके कारण ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा। ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री उत्सुकतावश नीचे उतरकर पटरियों पर आ गए। इसी दौरान तेज गति से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 और लोगों की मौत हो गई। – प्रशांत वर्मा, एसपी जीआरपी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts