HomeCRIME NEWSब्यूटी पार्लर में मारपीट, एक युवक घायल

ब्यूटी पार्लर में मारपीट, एक युवक घायल

-

– बजरंग दल ने लगाया अनैतिक गतिविधियों का आरोप।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना में वीरा मेकओवर ब्यूटी पार्लर में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने ब्यूटी पार्लर में एक नाबालिग लड़की और युवक को पकड़ा। कार्यकतार्ओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज बजरंगी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। पार्लर से बीड़ी और सिगरेट भी बरामद हुई। कार्यकतार्ओं ने बताया कि जिस कमरे में दोनों मिले, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

युवक का कहना है कि वह पड़ोस में रहने वाली लड़की को खाना देने गया था। लड़की पार्लर में काम करती है और युवक वहां टाइल्स का काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और मारपीट कर दी। युवक घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts