वहीं, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को अपने बीच बैठता देख महिला सफाई कर्मचारी भी खासी खुश नजर आई। दरअसल, आईएमए हाल में कैंसर को लेकर हुई कार्यशाला में शामिल होने यह सभी महिला सफाई कर्मचारी आई हुई थी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले जब महिला सफाई कर्मचारी आईएमए हाल के गार्डन में बैठी हुई थी तो तभी वहां नगर आयुक्त सौरव गंगवार पहुंच गए और वह भी उनके साथ जमीन पर बैठ गए। इस दौरान नगर आयुक्त ने महिला सफाई कर्मचारियों से बहुत सी बातें की। नगर आयुक्त ने बताया कि, जिस तरह से पुरुष आज हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उसी तरह से महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर न केवल कार्य कर रही है बल्कि अपनी भागीदारी से दुनिया भर में नाम रोशन कर रही है। उन्होंने बताया कि, बहुत जल्द नगर निगम एक ऐसी योजना प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी शुरू करने जा रहा है।
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]


