Homeउत्तर प्रदेशMeerut17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर डेरा डालेंगे किसान

17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर डेरा डालेंगे किसान

-

  • चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए भाकियू कार्यकर्ता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि गन्ना मूल्य, बिजली, खाद आदि के साथ ही तहसील और प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू 17 अक्तूबर से जिला मुख्यालयों पर डेरा डालेगी। इसके तहत मेरठ में भी किसान आंदोलन होगा। उन्होंने यह बात भूनी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए किसानों के बीच कही।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की 90 वी जन्म जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर सिसोली में किसान भवन में आयोजित किसान जागृति दिवस में प्रतिभाग करने के लिए सैकड़ों किसान भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। वहां से दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ सैकड़ों किसान सिसौली के लिए रवाना हुए।

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे और समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में घेरा डेरा डालने की तैयारी करके किसान जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।

अनुराग चौधरी ने बताया कि जिले भर के किसान गन्ना मूल्य, गन्ना भुगतान, सिंचाई विभाग, तहसील भ्रष्टाचार, अधिकारियों की तानाशाही, बिजली विभाग के जेईओ की तानाशाही से किसान बेहद परेशान हे इन सभी किसान संबंधी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर घेरा डेरा डालेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान कराकर ही उठेंगे।

इस दौरान सतबीर सिंह महासचिव, विनेश प्रधान, वीरेंद्र, कृष्णपाल, विनोद, मोनू, मेजर, लोकेश चिंदौड़ी, भोपाल, बंटू, अंकित, सुनील, सत्ते, पवन, रहीस, ऋषिपाल, आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts