Homeउत्तर प्रदेशMeerutकिसानों ने जानी थाना घेरा, लगाई बेरिकेडिंग

किसानों ने जानी थाना घेरा, लगाई बेरिकेडिंग

-

  • हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज,
  • कहा- कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं ने आज जानी थाने के चारों तरफ से बेरिकेडिंग कर दी। किसानों का कहना है पुलिस ने अब तक इमरान हत्याकांड के आरोपी को अरेस्ट नहीं किया है। इससे किसानों में रोष है। अगर आरोपियों की अरेस्टिंग नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे।

गुरूवार भोर में किसान थाने के पास बांस, बल्ली लेकर पहुंचे। किसानों ने खुद ही थाने के चारों तरफ बांस की दीवार बनाकर बेरिकेडिंग कर दी। थाना अंदर और चारों ओर आने, जाने का रास्ता बंद। इसके बाद किसान प्रदर्शन करने लगे।

किसानों ने कहा कि पुलिस ने अब तक इमरान हत्याकांड के आरोपी रिंकू को अरेस्ट नहीं किया है। कहा कि जानी पुलिस को हमने अल्टीमेटम दिया था। अगर पुलिस ने आरोपी नहीं पकड़ा तो किसान धरना देंगे। यह उसी का एक नमूना है।

बेरिकेड्स लगने के बाद मौके पर दूसरे थानों की फोर्स भेजी गई। साथ ही मामला और न बढ़े, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी भेजी गई। मौके पर थानाध्यक्ष किसी तरह किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts