Homeउत्तर प्रदेशMeerutकिसानों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

किसानों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजैनतिक ) के दर्जनों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों को हो रही समस्या के सावधान की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम तिगरी, तहसील मवाना में एक अवैध नाले का निर्माण उपजिलाधिकारी मवाना के निर्देश द्वारा कराया जा रहा है, जो मानको व किसान जनहित के खिलाफ है।

उन्होंने बताया कि उस नाले का निर्माण कर नाले का गंदा पानी गंग नहर की सिंचाई की नाली में डाला जा रहा है। जिससे सैकड़ो किसानों की फसल हर वर्ष बर्बाद हो जायेगी। जबकि, किसानों को तो पहले ही बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वह पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।जिसके चलते किसानों में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा है।

उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्या का समाधान समय रहते नहीं हुआ तो, वह प्रोग्राम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts