Homeउत्तर प्रदेशShamliजनसंख्या वृद्धि पर किसान नेता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया आई सामने, बोले-...

जनसंख्या वृद्धि पर किसान नेता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया आई सामने, बोले- 50 साल तक लागू हो एक ही…

-

– 50 साल तक लागू हो एक ही बच्चा नीति: राकेश टिकैत

– भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आजम खान को दी घर में रहने की सलाह।

शामली। किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश की मुठभेड़ों, आजम खान की जेल से रिहाई और देश में जनसंख्या वृद्धि पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। टिकैत ने जनसंख्या नियंत्रण पर कहा कि देश को तुरंत एक बच्चा नीति की जरूरत है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने सुझाव दिया कि आने वाले 50 वर्षों तक हर दंपती को केवल एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति होनी चाहिए। टिकैत ने तर्क दिया कि देश में अस्पताल, सड़क, रोजगार और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले ही कम हैं। ऐसे में अगर जनसंख्या पर रोक नहीं लगी तो भारत दुनिया भर के लिए सिर्फ लेबर सप्लाई करने वाला देश बनकर रह जाएगा।

मुठभेड़ों पर टिकैत ने कहा कि अपराधियों में कानून का डर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ों के बावजूद अपराध जारी हैं। अपराधियों को पता है कि अपराध करेंगे तो गोली भी लगेगी और घर भी ढहाया जाएगा, फिर भी घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

आजम खान की 23 महीने बाद रिहाई पर टिकैत ने टिप्पणी की कि वे लंबे समय से निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि सात अंडे चोरी और बकरी चोरी जैसे मामलों में भी उन्हें जेल में रखा गया। अब गवाह न मिलने पर रिहाई हुई है। टिकैत ने सलाह दी कि आजम खान अब घर पर ही रहें और विवादों से दूरी बनाए रखें। कुल मिलाकर टिकैत के बयानों ने जनसंख्या नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और सियासत पर नई बहस छेड़ दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts