Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसांप को चप्पल से पीटना ग्रामीण को पड़ा भारी, पलटकर तीन बार...

सांप को चप्पल से पीटना ग्रामीण को पड़ा भारी, पलटकर तीन बार डसा, परिजनों ने समय पर कराया इलाज, बच गई जान

-

  • सांप को चप्पल से पीटा, पलटकर ग्रामीण को डसा, समय पर उपचार मिलने से ग्रामीण की बच गई जान।

संभल। चप्पल से सांप को मारते समय एक रेड स्नेक प्रजाति के सांप ने ग्रामीण के हाथ को डस लिया। तीन बार डंक लगने से ग्रामीण की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। समय पर उपचार मिलने से ग्रामीण की जान बच गई।
यह घटना संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर नियावाली में हुई। बीते शुक्रवार रात करीब 10 बजे मोहम्मद अतीक (40 वर्षीय) पुत्र हाजी रईस अपने घर में खाना खा रहे थे, तभी 3 फीट लंबा काला रेड स्नेक प्रजाति का सांप घर में घुस आया।

सांप को घर में आता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। अतीक ने उसे चप्पल से मारना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक यह घटनाक्रम चला और इसी दौरान सांप ने पलटकर ग्रामीण के हाथ पर तीन बार डस लिया।

सांप के काटने के बाद परिजन अतीक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल रेफर कर दिया गया। रात करीब 11:30 बजे अस्पताल में उसका सफल उपचार कर जान बचाई गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts