HomeAccident NewsEtah Accident: अज्ञात वाहन ने ऑटो को रौंदा, बेटे की मौत

Etah Accident: अज्ञात वाहन ने ऑटो को रौंदा, बेटे की मौत

-

– पिता गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर, देर रात घर लौटते समय हुआ हादसा।

एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यालय के समीप एक आॅटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आॅटो में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 18 वर्षीय आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता हाकिम सिंह की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश (18 वर्ष) अपने पिता हाकिम सिंह पुत्र यादराम निवासी विराहिमपुर के साथ आॅटो में सवार था। पिता हाकिम सिंह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं और उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक के चचेरे भाई राजा कश्यप ने बताया कि घर लौटते समय उन्होंने पलटा हुआ आॅटो देखा, जो उनके चाचा का था। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें भाई का शव मिला, जबकि चाचा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर किया गया था।

लिप्टन चौकी प्रभारी गगनदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बेटे की मौत हो गई। पिता का उपचार चल रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts