Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurसहारनपुर में ईद की नमाज सकुशल संपन्न

सहारनपुर में ईद की नमाज सकुशल संपन्न

-

– नमाजियों ने मांगी देश-दुनिया में शांति की दुआ, डीआईजी और डीएम-एसएसपी ने दी बधाई

सहारनपुर। ईद-उल-फितर के मौके पर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को नमाज सकुशल संपन्न हो गई। बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

 

 

अंबाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने नमाजियों को ईद की बधाई दी और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का आभार जताया।

नमाज के दौरान लोगों ने देश-दुनिया में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके साथ ही इजराइल-ईराक युद्ध के शांत होने की प्रार्थना की गई और ईराक के राष्ट्रपति खमेनेई की मौत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए भी दुआ की गई।

ईद को लेकर पहले से ही प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। जिलेभर में करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में 10 सीओ, 70 निरीक्षक, 400 उपनिरीक्षक, चार कंपनी पीएसी और लगभग 2500 सिपाही लगाए गए थे। इसके अलावा 150 ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।

आपात स्थिति से निपटने के लिए 15 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और डायल 112 की 40 गाड़ियां लगातार गश्त पर रहीं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई और ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ पर नजर रखी गई। प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास अग्निशमन विभाग की टीमें भी तैनात रहीं।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह पांच बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया। सरसावा की ओर से आने वाले वाहनों को नकुड़ तिराहे से मानकमऊ पुलिया की ओर डायवर्ट किया गया, जबकि अंबाला रोड, नकुड़ तिराहा, लेबर कॉलोनी चौकी और मानकमऊ पुलिया पर विशेष पुलिस बल तैनात रहा।

दर्पण तिराहा से अंबाला और सरसावा जाने वाले वाहनों को शारदानगर पुल होते हुए सर्किट हाउस रोड की ओर मोड़ा गया। वहीं देहरादून से अंबाला जाने वाले वाहनों को आंबेडकर चौक, दीवानी तिराहा और हसनपुर मार्ग से होकर गुजरना पड़ा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts