Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर में ईद पर गैस सिलेंडर वितरण ठप

मुजफ्फरनगर में ईद पर गैस सिलेंडर वितरण ठप

-

– सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ता, गोदाम पर पढ़ी ईद की नमाज

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-फितर के दिन रूड़की रोड स्थित विशाल भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोगों को सिलेंडर नहीं मिले, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।

 

 

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी और चौकीदार मौके से गायब हो गए। गोदाम के बाहर सिलेंडर से भरी गाड़ी खड़ी होने के बावजूद वितरण नहीं किया गया। सूचना पट पर भी कोई नोटिस नहीं लगाया गया था।

मोहम्मद अनीस ने बताया कि वे सुबह 5 बजे से लाइन में लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘करीब 100-150 लोग यहां मौजूद हैं। हमें 21 तारीख को सिलेंडर मिलने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब कोई वितरण नहीं हो रहा। एजेंसी वाले फोन भी नहीं उठा रहे हैं।’ उन्होंने यह भी बताया कि कई लोगों ने ईद की नमाज भी गोदाम पर ही अदा की।

बुजुर्ग मोहम्मद राकिब हसन ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘आज ईद है और हम सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहे। सरकार अच्छा काम कर रही है, पर ऐसे लोग उसे बदनाम कर रहे हैं।’

परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि यूपी डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लाउडस्पीकर से लोगों को घर लौटने तथा घर पर ही सिलेंडर मिलने की बात कही। हालांकि, एजेंसी या संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई।

उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सिलेंडर मिले बिना घर नहीं लौटेंगे। उन्होंने ईद जैसे त्योहार के दिन हुई इस लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया और पुलिस तथा प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts