Home उत्तर प्रदेश Meerut Eid al-Adha 2023: बारिश के बीच लोगों ने नमाज अदा कर मांगी अमन और चैन की दुआ

Eid al-Adha 2023: बारिश के बीच लोगों ने नमाज अदा कर मांगी अमन और चैन की दुआ

0
  • लोगों ने नमाज अदा कर मांगी अमन और चैन की दुआ

  • बारिश के बीच संपन्न हुई ईद की नमाज

  • मस्जिदों और बड़े मैदानों में अदा की गई नमाज!

शारदा न्यूज़, संवाददाता.मेरठ |

मेरठ। आज Eid al-Adha 2023 देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार मनाया जा रहा है। ईद की नमाज के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं  पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवथा के बीच गुरुवार को शांति पूर्वक नमाज अदा की गई।

बता दें मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में Eid al-Adha का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने सुबह से ही ईद की तैयारियां करना शुरू कर दिया।

दरअसल बता दें बकरी ईद पर कुर्बानी भी दी जाती है इसके लिए लोगों ने पहले ही पशुओं को खरीद लिया था। आज सुबह से मेरठ और आसपास के कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई, फिर भी बावजूद इसके मस्जिदों और ईदगाह में पहुंचकर लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। वहीं ईद के त्यौहार को लेकर रात भर बाजार गुलजार रहे तो मस्जिदों में भी अलग ही रौनक नजर आई।

ईद-उल-जुहा के त्यौहार के लिए पुलिस प्रशासन ने लोगों को सख्त हिदायत दी कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष सड़क पर न फेंके जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here