सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, वाहन पर नंबर नहीं होने से पहचान में अड़चन
हापुड़। सिटी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड से ई-रिक्शा चालक मेडिकल एजेंसी की 50 हजार रुपए से ज्यादा कीमत की दवाएं लेकर गायब हो गया। शुक्रवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में ई-रिक्शा और चालक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वाहन पर आगे-पीछे नंबर नहीं होने से उसकी पहचान में परेशानी आ रही है।
बंधु मेडिकल एजेंसी के कर्मचारी आकाश अग्रवाल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उन्होंने एसएसवी डिग्री कॉलेज के पास ट्रांसपोर्ट कंपनी से दवाओं की पांच पेटियां ई-रिक्शा में लदवाई थीं। इन पेटियों को शहर में ही करीब एक किलोमीटर दूर दूसरी मेडिकल एजेंसी तक पहुंचाना था। वहां से उन्हें आगे की दवाएं लेनी थीं। कर्मचारी बाइक से थोड़ा आगे निकले, इसी दौरान चालक दवा की पेटियां लेकर ई-रिक्शा समेत गायब हो गया।
आकाश अग्रवाल ने कई घंटे तक पूरे शहर में ई-रिक्शा और चालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस और मेडिकल एजेंसी के मालिक एडवोकेट आशीष सिंघल को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा की तलाश शुरू कर दी है।
आकाश अग्रवाल ने बताया कि वह सरार्फा बाजार के रहने वाले हैं और बुलंदशहर के गुलावठी स्थित बंधु मेडिकल एजेंसी में काम करते हैं। एजेंसी पशुओं की दवाओं का कई राज्यों में थोक कारोबार करती है। उन्होंने दोपहर करीब एक बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी से दवाओं की पांच पेटियां ई-रिक्शा में लदवाई थीं। इनकी कीमत 50 हजार रुपए से अधिक बताई गई है।
दवाओं की पेटियां शहर में ही करीब एक किलोमीटर दूर दूसरी मेडिकल एजेंसी तक पहुंचानी थीं। कर्मचारी के मुताबिक, वह बाइक से ई-रिक्शा से थोड़ा आगे निकल गया था। इसी दौरान चालक दवाओं से भरी पेटियां लेकर गायब हो गया। काफी देर तक चालक का इंतजार करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो पूरे शहर में उसकी तलाश शुरू की गई।
घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में ई-रिक्शा और उसका चालक साफ नजर आ रहा है। हालांकि ई-रिक्शा के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं होने के कारण पुलिस के सामने वाहन की पहचान करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस अब फुटेज और शिकायत के आधार पर चालक और ई-रिक्शा की तलाश कर रही है।
कई घंटे तक तलाश करने के बाद आकाश अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी। एजेंसी मालिक आशीष सिंघल को भी घटना की जानकारी दी गई। देर रात तक ई-रिक्शा चालक और दवाओं का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।