HomeTrendingट्रक पलटा, निकालने के दौरान लगा लंबा जाम

ट्रक पलटा, निकालने के दौरान लगा लंबा जाम

-

शाहबाद- रामपुर मार्ग पर छह किलोमीटर तक फंसे रहे वाहन


रामपुर। शाहबाद क्षेत्र में रामपुर-शाहबाद मार्ग पर गुरुवार शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। उदयपुर और किरा गांव के बिच पुलया के पास हुए इस हादसे के बाद ट्रक को निकालने के दौरान करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरा। इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं। ट्रक को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की प्रक्रिया के दौरान रामपुर और शाहबाद दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग छह किलोमीटर तक फैले इस जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। इसके तुरंत बाद, पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों का आवागमन सुचारु कराया, जिसके बाद जाम खुल सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और चालक को केवल हल्की चोटें आईं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts