Homeउत्तर प्रदेशMeerutदिव्यांगों ने भी निकाली तिरंगा रैली

दिव्यांगों ने भी निकाली तिरंगा रैली

-


मेरठ। गणतंत्र दिवस की हीरक जयंती का उत्साह हर किसी के दिल में नजर आया। अधिकारी, व्यापारी, किसान, राजनेता, विद्यार्थियों के साथ दिव्यांग भी पीछे नहीं रहे। दिव्यांगों ने भी तिरंगा रैली निकालकर संदेश दिया।

शहर की दिव्यांग समिति से जुड़े दिव्यांग कार्यकर्ता अपनी ट्राइसाकिल के साथ चौ. चरण सिंह पार्क पहुंचे। सभी की ट्राइसाइकिल पर तिरंगा झंडा लगा था और तीन रंगों के गुब्बारे से उनकी ट्राइसाकिल सजी थी। सभी लाइन लगाकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चौ. चरण सिंह पार्क से बच्चा पार्क, बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को नमन किया। इसके बाद यहां से उनकी रैली घंटाघर पहुंची, जहां पर रैली का समापन हुआ।

 

सदर क्षेत्र में सदर थाना पुलिस ने दिव्यांगों को जूस और फल भेंट किए। इस दौरान कई जगह व्यापारियों ने भी स्वागत किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts