Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

-

– लाखों लोगों ने किया स्नान, हाईवे पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित


अमरोहा। बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे पुरोहितों से हवन यज्ञ कराया। गरीबों को भोजन और कपड़े का दान भी किया गया।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, नोएडा, गाजियाबाद और मुरादाबाद मंडल से श्रद्धालु पहुंचे। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गढ़ के कच्चा घाट लठीरा, पुष्पावती पूठ और ब्रजघाट चौकी के नीचे कच्चे घाट पर स्नान किया गया।

पंडित गंगासरन शर्मा के अनुसार, पूर्णिमा रविवार रात 8:01 से सोमवार शाम 10:25 तक रही। भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। 100 से अधिक पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहे।

श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण तीर्थ नगरी की पार्किंग पूरी तरह भर गई। लोगों को गलियों और हाईवे पर वाहन खड़े करने पड़े। गंगा पुल पर डग्गामार बसों के खड़े होने से लंबा जाम लग गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि गंगा घाटों पर पुलिस बल तैनात है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts