HomeTrendingविकास प्राधिकरण ने रईस मैरिज हॉल किया सील

विकास प्राधिकरण ने रईस मैरिज हॉल किया सील

-

अग्निश्मन विभाग के अधिकारियों की शह पर चल रहा था मैरिज हॉल


मुरादाबाद। गलशहीद एरिया में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने रईस मैरिज हॉल को सील कर दिया है। गलशहीद में इस्माइल रोड पर यह मैरिज हॉल फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों की शह पर एक आवासीय इमारत में चल रहा था। भीड़भाड़ वाले इलाके में घर में चल रहे इस मैरिज हॉल पर फायर डिपार्टमेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की। लखनऊ में हुए भीषण कोचिंग अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने बुधवार देर शाम इसे सील कर दिया है।

इसके पहले मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से स्कॉलर्स डेन, फिजिक्स वाला, जेनेसिस समेत 16 कोचिंग सेंटरों को भी सील किया गया है। एमडीए ने बीते दिन 3 अस्पताल भी सील किए थे। हैरानी की बात है कि जिस रईस मैरिज हॉल को सील किया गया है वो रोड किनारे पिछले कई सालों से धड़ल्ले से चल रहा था। फायर डिपार्टमेंट जिस पर इसे चेक करने और कार्रवाई करने की जिम्मेदारी थी, उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

लखनऊ के भीषण हादसे के बाद भी फायर डिपार्टमेंट पर कार्रवाई में पिक एंड चूज के आरोप लग रहे हैं। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को भी इतने बड़े हादसे के बाद इस मैरिज हॉल को सील करने की याद आई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts