Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली: खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, चारों ओर भारी...

दिल्ली: खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, चारों ओर भारी जलभराव, लोगों की बढ़ने लगी मुश्किलें

0

दिल्ली: खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, चारों ओर भारी जलभराव, लोगों की बढ़ने लगी मुश्किलें


शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चारों ओर भारी जलभराव हो गया है। वहीं जलभराव से दिल्लीवासियों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

वहीं यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्ली वालों की मुश्किलों को ओर बढ़ा दिया है। वहीं भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है।

 

दिल्ली: ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। सुबह 9 बजे के आसपास 208.40 मीटर दर्ज किया गया।

 

 

राजघाट के पास जलभराव

बता दें भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास भी जलभराव जारी है।

 

आईटीओ रोड़ पर जलभराव

 

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ रोड़ पर जलभराव की स्थिति होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राजघाट के पास जलभराव

बता दें भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट के पास जलभराव जारी है।

 

दिल्ली: यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते यमुना बाजार पर जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here