HomeCRIME NEWSMEERUT NEWS: पटाखा जलाने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही ने युवक का...

MEERUT NEWS: पटाखा जलाने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही ने युवक का फोड़ा सिर, वीडियो वायरल

-

– सिपाही का पिता भी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात, दोनों पर मारपीट का आरोप


मेरठ– पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के देवनगर कॉलोनी में अजय कुमार के साथ दीपावली पर्व पर दिल्ली पुलिस में चालक के पद पर तैनात युवक ने पटाखा चलाने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। युवक ने लोहे की रॉड से अजय का सिर फोड़ दिया। कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। शुक्रवार (1 नवंबर) को मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।

अजय कुमार ने बताया कि गुरूवार देर रात वह अपने बच्चों के साथ पटाखा चला रहा था। बताया कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले यूपी पुलिस में तैनात सिपाही का दिल्ली पुलिस में चालक के पद पर तैनात पुत्र वहां पहुंचा।

आरोप है कि उसने पटाखा चलाने के लिए मना किया। उसने बच्चों के साथ पटाखा चलाने की बात कही तो युवक आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिजन व कॉलोनी के लोग बीच बचाव को पहुंचे। युवक ने लोहे की रॉड से अजय के सिर पर वार किया, जिसमें वह घायल हो गया। झगड़े की पड़ोसियों ने वीडियो बनाई और वायरल कर दी। उपचार के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts