HomeTrendingकाशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया

काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया

-

अंतिम संस्कार के बाद होटल पहुंचकर जान दी , महाराष्ट्र से आया था परिवार


वाराणसी। में कारोबारी की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। परिवार महाराष्ट्र से 7 अगस्त को काशी पहुंचा था। 3 दिन तक परिवार काशी घूमता रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। गंगा स्नान किया। बाकी, मंदिरों में पूजा पाठ की।

9 अगस्त की रात को होटल (होम स्टे) में कारोबारी विशाल मुखर्जी (56) की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी जया (51) और बेटा ईशान (26) उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।

मां-बेटा रातभर अस्पताल में ही रहे। अगली सुबह यानी 10 अगस्त को दोनों शव को सीधे हरिश्चंद्र घाट ले गए। वहां अंतिम संस्कार किया। इसके बाद दोपहर में मां-बेटे होटल लौट आए। कमरा में खुद को बंद कर लिया। फिर जहर खाकर सुसाइड कर लिया।

जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो मैनेजर को शक हुआ। उसने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाज खुलवाया तो मां-बेटे के शव पड़े हुए थे। कमरे से सल्फास की गोलियां भी बरामद हुईं। पूरी घटना लक्सा थाने की है।

मुखर्जी परिवार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का रहने वाला था। विशाल पुश्तैनी कारोबार संभालते थे। करीब 1500 किमी का सफर करके 4 दिन की यात्रा पर काशी पहुंचे थे। पुलिस ने कारोबारी के रिश्तेदारों से बात की। पता चला कि विशाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज से कोई आराम न मिलने पर उन्होंने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जाने का फैसला किया था।

पिछले तीन महीने से परिवार पूरे देश के धार्मिक स्थल घूमने जा रहा था। सावन में विशाल ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन की इच्छा जताई तो बेटे ने टिकट बुक कराया। तीनों 5 अगस्त को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी के लिए रवाना हुए। 7 अगस्त की सुबह काशी पहुंचकर वाची होम स्टे में 4 दिन के लिए कमरा बुक किया था।
काशी में मोक्ष मिलेगा, इस एंगल पर भी जांच

होटल में मां-बेटे ने सल्फास खाकर सुसाइड किया। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि यह महाराष्ट्र से ही अपने साथ सल्फास लेकर आए थे। क्योंकि, बाहरी होने के चलते इतनी जल्दी काशी में सल्फास खरीदना संभव नहीं है। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

पुलिस को यह भी पता चला कि ईशान ने पिता की मौत की खबर महाराष्ट्र में अपने रिश्तेदारों को बताई थी। इसके बाद उसने पिता का अंतिम संस्कार किया और फिर होटल आ गए। जांच में यह भी पता चला कि परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था। ऐसे में पुलिस काशी में मौत होने पर मोक्ष मिलने वाले एंगल की भी जांच कर रही है।

इसके अलावा, पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, कर्ज का दबाव, बीमारी से तनाव आकर सुसाइड करने के एंगल पर भी जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts