Homeउत्तर प्रदेशMeerutखेत में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त के जंगल में किसान अरविंद के खेत में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन पहले यह व्यक्ति गांव में घूम रहा था। वह अपनी जेब में पानी सुतली आदि सामान भरकर इधर-उधर भटक रहा था। लोग उसके मंदबुद्धि होने की बात कह रहे हैं। शनिवार सुबह मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी किसान अरविंद खंगवाल के खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। बरामद शव के सीधे हाथ की कोहनी पर एक चोट का निशान है। बाकी पूरे शरीर पर कोई निशान नहीं है। इसी हाथ पर नवाब नाम गुदा है। शव के पास एक महिला एक पुरुष चप्पल पड़ी है। उसकी पेंट की जेब में सुतली व पानी मिलना उसके मंदबुद्धि होने की ओर इशारा कर रहा है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि बरामद शव किसी मनोरोगी का प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के लिए लोगों से पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts