HomeAgra NewsUP: दरिंदगी की हदें पार... मासूम के मुंह में कागज और पाउच...

UP: दरिंदगी की हदें पार… मासूम के मुंह में कागज और पाउच ठूंसकर हैवानियत !, जांच में जुटी पुलिस

-

  • दिवाली की रात मासूम का कत्ल, दुष्कर्म की आशंका
  • मुंह में ठूंसा कागज और नमकीन का पाउच, नाक से बहता खून।

आगरा। दिवाली पर घर के समीप मंदिर में खेल रही 8 साल की बालिका की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार सुबह शव दक्षिणी बाईपास स्थित नहर किनारे प्लास्टिक के बोरे में मिला। बालिका केवल नेकर पहने थी। मुंह में कागज और नमकीन का पाउच ठूंसा गया था। घटनास्थल पर एक गड्ढा होने से शव दफनाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र और दुष्कर्म के दौरान हत्या का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने बाईपास पर 4 घंटे तक जाम लगाए रखा। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खोला और शव उठने दिया।

कक्षा तीन की छात्रा थी : शाम 5 बजे बालिका घर से 50 मीटर दूर स्थित मंदिर परिसर में खेल रही थी। साथ में गांव के अन्य बच्चे भी थे। परिजन ने बताया कि वहां से बेटी लापता हो गई। बालिका को गांव के बच्चों ने मंदिर पर आए भिक्षुक के साथ आटा और आलू रखने में मदद करते देखा था। शाम करीब 5:30 बजे भिक्षुक चला गया। 5:45 बजे के बाद बालिका किसी को नजर नहीं आई थी।

गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भिक्षुक और बालिका नजर आईं। दोनों आगे-पीछे जा रहे थे। उसके साथ अनहोनी की आशंका पर पिता ने रात 8 बजे पुलिस को सूचना दी। रात करीब दो बजे तक परिजन के साथ पुलिस भी तलाश में लगी रही। रात में भिक्षुक को घर से बुला लिया गया। मगर, वो कुछ नहीं बता सका।

सुबह दक्षिणी बाईपास के समीप नहर किनारे ग्रामीण तलाश में जुटे थे। सुबह 9 बजे प्लास्टिक का बोरा नजर आया। उसमें बालिका का शव पड़ा था। पास ही गड्ढा भी खुदा था। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक शव को रोके रखा।

घटनास्थल पर एसीपी सैंया देवेश सिंह एवं एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद के साथ तीन सर्कल सहित 5 थाने का फोर्स पहुंचा। दोपहर 1 बजे डीसीपी सोनम कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करेगी। इसके बाद ही लोग शांत हुए। तब कहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

चीखने पर मुंह में ठूंसे कागज और पाउच

परिजनों का कहना है कि बेटी काली पैंट और टीशर्ट पहने थी। मगर, जब मिली उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। केवल नेकर ही पहने थी। आशंका है कि उसके साथ तंत्र-मंत्र व दुष्कर्म किया गया है। वह चीख नहीं सके, इसलिए मुंह में कागज और पाउच ठूंसा गया। नाक से खून भी निकला था।

पुलिस ने शव को बोरे सहित पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts