Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में अभिनेत्री हेमामालिनी को देखने के लिए उमड़ी भीड़ !

मेरठ में अभिनेत्री हेमामालिनी को देखने के लिए उमड़ी भीड़ !

-

  • ड्रीमगर्ल को देखने के लिए उमड़ी भीड़।
  • ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने आयी थी सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मथुरा से सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी आज सोमवार को मेरठ पहुंची हैं। यहां वो सेंट्रल मार्केट में जैना ज्वैलर्स के ज्वैलरी शोरूम का इनॉगरेशन करने आई हैं। मेरठ आकर हेमामालिनी ने सबसे पहले कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की है। इसके बाद वो सेंट्रल मार्केट में प्रोग्राम में पहुंची।

ड्रीमगर्ल को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। ज्वैलरी शोरूम पर भी पुलिस लगानी पड़ी है ताकि व्यवस्था न बिगड़े। वहीं हेमामालिनी ने हाथ हिलाकर मेरठ की जनता का अभिवादन किया। हेमामालिनी ने मेरठियों को हैलो मेरठ कहकर संबोधित किया। कुछ फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक कराई हैं।

शोरूम पर जाने से पहले हेमामालिनी गढ़ रोड़ स्थित होटल हारमनी इन में रूकी। यहां पर उन्होंने भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, राजेश जुनेजा, आशीष अग्रवाल, जतिन चांदना, राहुल शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts