Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में गोकशी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मेरठ में गोकशी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

-

  • भारी मात्रा में गोमांस बरामद।
  • डेरी की आड़ में चल रही थी गोकशी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए डेरी की आड़ में चल रही गोकशी का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। वही छापेमारी की सूचना मिलने पर देरी मालिक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गुरुवार दिन निकलते ही पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लक्खीपुरा गली नंबर 26/3 का रहने वाला बाबू डेरी की आड़ में काफी समय से गोकशी कर रहा है। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस ने डेरी की घेराबंदी शुरू कर दी। डेरी पर पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही डेरी का मालिक बाबू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके पर एक आरोपी सहित भारी तादाद में गोमांस बरामद कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी, वही पुलिस फरार डेरी संचालक बाबू की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts