Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आवारा कुत्तों को पकड़वा रहे पार्षद को मारा घूंंसा

मेरठ: आवारा कुत्तों को पकड़वा रहे पार्षद को मारा घूंंसा

-

– लोगों के रोज शिकायत करने पर पकड़वा रहे थे कुत्ते, नाक से बहा खून।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा पार्षद के साथ एक परिवार ने मारपीट की। भाजपा पार्षद पवन चौधरी नगर निगम की टीम के साथ मिलकर आवारा कुत्तों को हटवा रहे थे। एक परिवार ने इसका विरोध किया। इस पर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान घर से एक युवक निकला। उसने पार्षद के चेहरे पर घूंसा मार दिया, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा। घटना के बाद पार्षद के साथ मौजूद लोग भड़क गए। लोगों ने आरोपी के घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

मामले सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद आरोपी युवक भाग गया। उसका नाम विशाल शर्मा है। वह कचहरी में वकालत की प्रैक्टिस करता है। थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने पार्षद से घटना की जानकारी ली और उन्हें इलाज के लिए भेजा। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड-29 का है।

सुभाष नगर वार्ड-29 में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं। कई लोगों को यहां कुत्ते काट चुके हैं। लोगों ने पार्षद पवन चौधरी से इसकी शिकायत की। इस पर उन्होंने नगर निगम की टीम बुलवाकर कुत्तों को पकड़वाने का भरोसा दिलाया।

बुधवार सुबह नगर निगम की टीम के साथ पार्षद पवन चौधरी कुत्ते हटवाने के लिए मौके पर पहुंचे। वह कुत्ते पकड़वा रहे थे, तभी एक परिवार ने इसका विरोध कर दिया। इसी दौरान एक युवक घर से निकला और पार्षद के चेहरे पर घूंसा मार दिया। पार्षद की नाक से खून बहने लगा। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए।

भाजपा पार्षद से मारपीट की सूचना उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी युवक के घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। पार्षद की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से भाग निकला।

युवक की पहचान विशाल शर्मा के रूप में की गई है। वह कचहरी में वकालत की प्रैक्टिस करता है और स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाता है। एसएचओ सौरभ शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर पार्षद पवन चौधरी से पूरी घटना के बारे में जाना। साथ ही पार्षद को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
जिस युवक पर मारपीट का आरोप है, उसके खिलाफ क्षेत्रीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने बताया कि यह परिवार पहले भी कई परिवारों से विवाद कर चुका है। पड़ोसियों से भी उनकी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। लेकिन कोई कुछ नहीं कहता।

भाजपा पार्षद पवन चौधरी ने बताया कि पिछले कई दिन से लोग स्ट्रीट डॉग की शिकायत कर रहे थे। कुछ कुत्ते बहुत ज्यादा आक्रामक हैं, जो कई लोगों को काट चुके हैं। रात ही नहीं दिन में भी वह लोगों को दौड़ा देते हैं। नगर निगम की टीम लेकर पहुंचा तो उस परिवार की महिला ने विरोध कर दिया। बीना नाम की महिला से बात कर रहा था, तभी पीछे से उसका बेटा आया और हमला कर दिया।

एसएचओ सौरभ शुक्ला ने बताया कि पार्षद की तरफ से तहरीर दी गई है। उसी के आधार पर डॉक्टरी करा दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मोहल्ले में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts