HomeTrendingकानपुर में युवती की लाश मिली, हत्या का आरोप

कानपुर में युवती की लाश मिली, हत्या का आरोप

-

मां बोली- बॉयफ्रेंड के साथ गई थी, 3 महीने की प्रेग्नेंट थी


कानपुर। गुरुवार सुबह 24 साल की गर्भवती युवती का शव आम के बगीचे में मिला। शव के मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ा था। मां ने प्रेमी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

युवती की मां ने बताया कि बेटी करीब चार महीने पहले प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। करीब एक महीने पहले वह घर लौटी तो बताया कि वह 3 महीने की गर्भवती है। इसके पांच दिन बाद वह एक दूसरे युवक के साथ फिर घर से चली गई। इसके 25 दिन बाद गांव के बाहर आम के बाग में उसकी लाश मिली।

मामला घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने बताया कि परिजन संदिग्ध युवकों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। मां ने बताया कि युवती का शहर में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। बेटी उससे आए दिन मिलने जाती थी। घरवाले उसे प्रेमी से मिलने से मना करते थे लेकिन वह नहीं मानती थी। पिता की डांट के बाद वह नाराज रहने लगी थी।

मां के मुताबिक, करीब 4 महीने पहले बेटी बिना बताए प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। करीब एक महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह घर लौट आई। उसने परिजनों को बताया कि वह करीब 3 महीने की गर्भवती है।

परिजनों ने उसे समझाया, लेकिन 5 दिन बाद वह एक दूसरे युवक के साथ फिर घर से चली गई। इसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में मिला।

घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts