Homepolitics newsटीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को...

टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को दी चेतावनी

-

कहा- ‘खेल तुमने शुरू किया खत्म हम करेंगे, सीआरपीएफ  को हवा में उड़ा देंगे’


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज के चुनाव से पहले लगातार धमकियों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी कहा है कि 4 मई के बाद देखता हूं कि कौन दिल्ली से बचाने आता है। तो वहीं, उनके करीबी और फाल्टा सेटीएमसी  उम्मीदवार जहांगीर खान ने उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी और सेंट्रल ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को खुली धमकी दी है। जहांगीर खान ने कहा है कि खेल तुमने शुरु किया है खत्म हम करेंगे। इतना ही नहीं जहांगीर खान ने ये तक कह दिया है कि सीआरपीएफ  को हवा में उड़ा कर रख देंगे।

उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी और सेंट्रल ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा पर तीखा हमला बोलते हुए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने कहा- “उन्होंने इस खेल की शुरूआत की है लेकिन खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त अगर आप लोग सोच रहे हो कि कुछ सीआरपीएफ के जवानों के साथ आप बच जाओगे तो आप गलत हो हमारे यहां पर लोग ही असली ताकत हैं अगर लोग साथ चलने लगे तो सीआरपीएफ को हटा कर रख देंगे।” जहांगीर खान ने आगे कहा कि अगर यहां के लोग पैदल चलें तो सीआरपीएफ के लोग हवा में उड़ जाएंगे। उसने आगे कहा कि उसे पता है कि कैसे टाइट करना है और पुष्पा स्टाइल में कहा कि टीएमसी वालों ने झुकना नहीं सीखा है।

फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने कहा कि पुलिस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को धमकाया है। महिला वोटर्स को भी धमकी दी गई है। जहांगीर खान ने कहा है कि आईपीएस अजय पाल ने एनकाउंटर की धमकी दी है। जहांगीर ने  कहा कि BJP IPS अजय पाल के कहने पर धमकी दे रहे हैं। बंगाल के लोग बीजेपी को जवाब देंगे। बंगाल में लोग ऐसी धमकी से डरेंगे नहीं।

धमकीबाजों के खिलाफ एक्शन भी शुरू

दूसरी ओर बंगाल में धमकीबाजों के खिलाफ एक्शन भी शुरू हो गया है। चुनाव ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन लोगों की धर पकड़ की जा रही है जो वोटरों को धमका रहे थे। दरअसल, जब चुनाव ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को कल इस बात की सूचना मिली थी कि जहांगीर खान और उसके गुर्गों के जरिए वोटरों को धमकाया जा रहा है तब अजय पाल शर्मा ने फाल्टा में जाकर कहा था कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे जिसके बाद ये एक्शन लिया जा रहा है। जहांगीर खान का फाल्टा में किस गदर खौफ है। इसका उदाहरण है कि जब आईपीएस अजय पाल शर्मा जब जहांगीर का घर खोज रहे थे तो उनके साथ मौजूद बंगाल पुलिस के अधिकारी अनजान बनने की कोशिश कर रहे थे, एड्रेस नहीं बता रहे थे।

टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान पर स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लग रहे थे। शिकायत मिलते ही IPS अजय पाल शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने जहांगीर खान का पता बताने में आनाकानी की, लेकिन आखिरकार अजय पाल शर्मा की टीम ने तलाशी के बाद उसका घर ढूंढ निकाला। जब अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के घर पहुंचे तो वे हैरान रह गए क्योंकि थाने में कहा गया की फोर्स नहीं और जहांगीर के घर पर 10 की जगह 14 जवान तैनात थे। इसे लेकर जब जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि जहांगीर को Y कैटेगरी की सुरक्षा के तहत केवल 10 पुलिसकर्मी मिले हैं। अजय पाल शर्मा ने मौके पर तैनात 4 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लेकर सख्त रुख अपनाया और स्थानीय एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि नियम विरुद्ध तरीके से अतिरिक्त फोर्स क्यों तैनात की गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts