Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में एमएलसी चुनाव की काउंटिंग शुरू होते ही हंगामा

मेरठ में एमएलसी चुनाव की काउंटिंग शुरू होते ही हंगामा

-

कांग्रेस उम्मीदवार विक्रांत वशिष्ठ दरोगा पर भड़के, कहा- ‘औकात में रह


मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतपत्रों का बंडल बनाया जा रहा है। वोटों को छांटे जाने के बाद प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा है कि , दोपहर बाद करीब 2 बजे तक वोटों की गिनती रुझान आने शुरू होंगे। हालांकि, रिजल्ट देर रात या बुधवार को आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही काउंटिंग सेंटर पर हंगामा हो गया। कांग्रेस उम्मीदवार विक्रांत वशिष्ठ के पुलिस अधिकारी से भिड़ंत का मामला सामने आया है। मेरठ कृषि विश्वविद्यालय काउंटिंग सेंटर पर स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक एमएलसी सीट से कांग्रेस नेता विक्रांत वशिष्ठ भी उम्मीदवार हैं। वे वोटों की गिनती के दौरान काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे थे।

काउंटिंग सेंटर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के भीतर जाने के लिए पास जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को पहले से ही मोबाइल फोन या हथियार के साथ काउंटिंग सेंटर के भीतर प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।जानकारी के अनुसार, एमएलसी उम्मीदवार विक्रांत वशिष्ठ अपने साथ मोबाइल फोन लेकर आए थे। काउंटिंग सेंटर के गेट पर दरोगा सतेंद्र ने विक्रांत वशिष्ठ को प्रतिबंधित इलाके में मोबाइल ले जाने से रोका।

इस पर विक्रांत वशिष्ठ भड़क गए। उन्होंने दरोगा से कह दिया, ‘औकात में रह’। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारी उम्मीदवार को समझाते नजर आए। बाद में उन्हें मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश कराया गया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। आपको बता दें कि, मेरठ-सहारनपुर मंडल की विधान परिषद के लिए शिक्षक और स्नातक सीट के चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया मंगलवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुकी है।

सुबह से ही मतगणना केंद्र पर अधिकारियों और एजेंटों की चहल-पहल बनी हुई है। मेरठ मंडल के कमिश्नर व निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी खुद मतगणना पर नजर रख रहे हैं। वर्तमान में मतगणना टेबलों पर मतपेटी (बैलेट बॉक्स) से मतपत्र (बैलेट पेपर) निकालने का काम जारी है। इसके बाद मतपत्रों को छंटाई कर उनके बंडल बनाए जा रहे हैं। मतपत्रों की मिक्सिंग और बंडलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे से वोटों की गिनती का मुख्य कार्य शुरू किया जाएगा।रिटर्निंग अफसर व प्रशासन की देखरेख में मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शिक्षक सीट के लिए वोटों की गिनती कुल 10 राउंड में पूरी की जाएगी, जबकि मतदाताओं की अधिक संख्या को देखते हुए स्नातक सीट की मतगणना 28 राउंड तक चलेगी। ऐसे में स्नातक सीट के परिणाम आने में समय लग सकता है और देर रात या अगले दिन तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

सुबह मतगणना शुरू होने से पहले मेरठ के जिलाधिकारी डा.वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना टेबलों और एजेंटों के प्रवेश द्वारों की गहनता से जांच की। पूरे परिसर में भारी पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर उस समय हल्का हंगामा हो गया, जब प्रवेश को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोंकझोंक हो गई। प्रत्याशी ने प्रवेश नियमों और चेकिंग को लेकर आपत्ति जताई, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया और व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू रखा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts