Homeउत्तर प्रदेशMeerutगणतंत्र दिवस पर कांग्रेसी निकालेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेसी निकालेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अजय राय के निर्देश पर कल 26 जनवरी से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में प्रदेश के सभी ब्लॉकों में ध्वज वंदना और भारत छोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रदेश सचिव रंजन शर्मा व प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारवार्त में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा सभी ब्लॉकों से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी। यह यात्रा प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वज वंदना, यात्रा झांकी के रूप में भारत जोड़ो नया यात्रा का प्रतिनिधित्व करेगी। यात्रा के दौरान एक गाड़ी पर साउंड सिस्टम तैयार किया जाएगा, जिसमें मोहब्बत की दुकान लिखा होगा। गाड़ी को राष्ट्रीय ध्वज एवं कांग्रेस पार्टी के ध्वज से सजाया जाएगा।

यह रथ ब्लॉक वार्ड के सभी न्याय पंचायत और बाजारों से होकर गुजरेगा। यात्रा पद यात्रा नहीं होगी लेकिन जहां पर आबादी और बाजार वाले क्षेत्र हो वहीं पैदल चलेगी। यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर प्राथना व महापुरुषों की प्रतिमाओ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। यदि मार्ग में किसी स्वतंत्र संग्राम सेनानी परिवार का घर पड़ेगा तो वहां जाकर परिवार से मिलकर सम्मान देंगी। मार्ग में बुजुर्ग कांग्रेसी परिवार का घर पड़े तो उन्हें इसकी सूचना देते हुए उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मार्ग में पढ़ने वाले धार्मिक स्थलों के दर्शन पूजन किया जाएगा। 30 जनवरी को जिला मुख्यालय के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पहुंचकर रामधुन बजाई जायेगी। यात्रा के लिए ब्लॉक वार्ड प्रभारी नियुक्त करके जिला व शहर अध्यक्ष प्रदेश मुख्यालय को सूची भेजेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts