Wednesday, April 16, 2025
Homepolitics newsकांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में सांसद पद की ली...

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में सांसद पद की ली शपथ

  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली।

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी की आज से संसदीय लोकतंत्र की पारी शुरू हो गई है। उन्होंने गुरुवार को सांसद के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। बता दें, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड से उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही थी, तब उनके भाई राहुल और मां सोनिया भी वहां बतौर सांसद मौजूद थे।

 

 

प्रियंका गांधी ने कहा “मैं प्रियंका गांधी वाड्रा…जो लोक सभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। जय हिंद”

इस दौरान उनके बेटे और बेटी रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा संसद पहुंचे थे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने उनके सांसद के तौर पर शपथ लेने से पहले उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं।”

हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची थीं प्रियंका गांधी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रियंका गांधी का नाम पुकारा, वो हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं। वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments