Homepolitics newsछात्रों की गूंज' अभियान को मेरठ में मिला जबरदस्त समर्थन

छात्रों की गूंज’ अभियान को मेरठ में मिला जबरदस्त समर्थन

-

मेरठ। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत आज संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व मे मेरठ एक्शन टीम ने जनपद के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में पहुंचकर छात्रों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल देकर एवं फॉर्म भरकर इस अभियान से जुड़ते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया।

शहर संयोजक अवनीश काजला ने बताया कि अभियान को पहले ही दिन छात्रों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। हजारों छात्रों ने अभियान से जुड़कर शिक्षा व्यवस्था, बेरोज़गारी एवं विशेष रूप से पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने कहा कि युवाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर गहरी नाराज़गी है तथा छात्र अब अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज़ उठाना चाहते हैं।

अभियान के दौरान मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें आगामी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

आज के अभियान में मुख्य रूप से शहर संयोजक अवनीश काजला, शहर सह-प्रमुख अजय चौधरी, वासु काजला, अज़ीम प्रधान, इमरान अख्तर, सुमित विकल, जुबैर खान, वासु चौधरी, सौरभ पठान, फरहान, हमजा एवं सोनम रानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts