HomeTrendingस्लीपर बस ने अर्टिगा कार को मारी टक्कर, पांच की मौत

स्लीपर बस ने अर्टिगा कार को मारी टक्कर, पांच की मौत

-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, मरने वाले एक ही परिवार के, रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी कार


उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के साढ़े 4 बजे स्लीपर बस ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चियां भी शामिल हैं। बस हरियाणा से बिहार जबकि कार आगरा से लखनऊ जा रही थी। यानी, दोनों गाड़ियां एक ही लेन में थीं। तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मारी और एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरकर पलट गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई। चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। रेस्क्यू शुरू किया। बस की खिड़की के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा जिला मुख्यालय से 65 किमी. दूर बांगरमऊ में हुआ।

सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि बस में 70 और कार में 9 लोग थे। कार सवार 4 और बस सवार 4 यात्री घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बांगरमऊ इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय ने कहा यात्रियों का कहना है कि बस का चालक शराब के नशे में था। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस के मुताबिक, बाबा ट्रैवलर की स्लीपर बस हरियाणा के झज्जर से बिहार के नालंदा जा रही थी। जबकि कार संतकबीर नगर की है। बस की स्पीड 100 के करीब थी। हादसे में कार सवार विनोद (45), उनकी बेटी दिव्या (13), गोरखपुर की रहने वाली विनोद की साली अंजू (40), उनकी बेटी अमृता (6) और विनोद के ससुद भुनभुन (60) की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम घनश्याम मीना, एसपी जय प्रकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच हालात का जायजा लिया।

हादसे में घायल 16 साल के आर्यन ने बताया कि हम लोग संत कबीरनगर बढ़या बाबू गांव के रहने वाले हैं। हम लोग अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार से वृंदावन घूमने जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब 8 बजे हम लोग हमारे दोस्त की कार लेकर निकले थे। लखनऊ में थोड़ी देर रुकने के बाद हम लोग आगरा एक्सप्रेस वे पर चढ़े। कार मेरे पापा विनोद चला रहे थे। सुबह बस ने हमारी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार आर्यन की मां प्रिया (40), बहन अपराजिता (10) और मौसेरी बहन रिदा (5) पुत्री राजेश घायल हैं। जबकि बस में सवार बोध नगर नालंदा की रहने वाली अन्नू देवी (78), सूरज (18), पवन कुमार (15), आनंदी (15) , प्रमोद (25), शंकर माझी (25), खुशबू (14), फरीदाबाद हरियाणा के मोहित (34) घायल हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts