Homeउत्तर प्रदेशMeerutकलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया बल प्रयोग

कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया बल प्रयोग

-

कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया बल प्रयोग, कई हिरासत में, ललिता गौतम हत्याकांड में न्याय की मांग, सड़क जाम के बाद बढ़ा बवाल।


मेरठ | में ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में लोग न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन मुख्य गेट पर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।

काफी देर तक एसपी देहात, एसपी ट्रेफिक, सीओ सदर देहात और सीओ सिविल लाइन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और सड़क खाली करने की अपील की। पुलिस का कहना था कि सड़क जाम होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और डीएम से मुलाकात कराने की मांग करते रहे।

स्थिति बिगड़ने पर मौके पर एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक समेत अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान लाठीचार्ज किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे, जबकि पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि ललिता गौतम हत्याकांड का पुलिस खुलासा कर चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे आम जनता और स्कूली बच्चों को परेशानी होने लगी। पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनने पर हल्का बल प्रयोग कर सड़क खाली कराई गई है।

फिलहाल कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts